शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने किया इस महत्वपूर्ण तिथि का ऐलान

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने एक बहुत जरूरी तारीख का ऐलान कर दिया है।

बैंक ने बताया है कि शनिवार 20 अप्रैल 2019 को इसके निदेशक मंडल की एक बैठक होगी। उस बैठक में चालू वित्त वर्ष और जनवरी-मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजों पर विचार किया जायेगा। नतीजों के साथ ही लाभांश (यदि हो) की सिफारिश भी की जायेगी।
वहीं साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी के मुनाफे में 20.3% की बढ़ोतरी हुई थी। शुद्ध ब्याज आमदनी में जोरदार वृद्धि के सहारे बैंक ने 5,585.85 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।
दूसरी ओर बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 2,170.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 2,172.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 2,233.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव है।
2 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 57.15 रुपये या 2.63% की बढ़ोतरी के साथ 2,227.75 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 6,06,300.26 करोड़ रुपये रही। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 1,834.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख