शेयर मंथन में खोजें

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को एक नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को एक और नयी दवा की बिक्री के लिए अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने पोटेशियम क्लोराइड एक्सटेंडेड-रिलीज कैप्सूल की बिक्री के लिए हरी झंडी दिखायी है।
यह दवा एक मिनरल पूरक है, जिसका उपयोग रक्त में पोटेशियम की कम मात्रा का इलाज करने या रोकने के लिए किया जाता है। पोटेशियम कोशिकाओं, गुर्दे, हृदय, मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। कैडिला हेल्थकेयर इस दवा का उत्पादन अहमदाबाद में स्थित अपने फॉर्मुलेशंस संयंत्र में करेगी।
दूसरी ओर बीएसई में जायडस कैडिला का शेयर 336.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 336.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 327.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
सवा 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 4.35 रुपये या 1.29% की कमजोरी के साथ 332.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 33,988.25 करोड़ रुपये रही। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 432.40 रुपये और निचला स्तर 306.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख