शेयर मंथन में खोजें

सहायक कंपनी के जरिये बांग्लादेशी बाजार में दाखिल हुई जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks)

जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) ने बांग्लादेश में डोमिनोज पिज्जा रेस्तरां शुरू किया है।

कंपनी ने बांग्लादेश में डोमिनोज के पिज्जा रेस्तरां का संचालन करने के लिए वहाँ की स्थानीय कंपनी गोल्डन हार्वेस्ट क्यूएसआर (Golden Harvest QSR) के साथ मार्च 2018 में संयुक्त उद्यम समझौता किया था। समझौते के तहत जुबिलेंट गोल्डन हार्वेस्ट नाम से एक साझा कंपनी स्थापित की गयी है, जिसमें जुबिलेंट फूडवर्क्स का 49% और गोल्डन हार्वेस्ट का 51% हिस्सा है।
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जुबिलेंट फूडवर्क्स के लिए दूसरा विदेशी बाजार है। बता दें कि जुबिलेंट और इसकी सहायक कंपनी के पास भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल में डोमिनोज पिज्जा ब्रांड के विशेष अधिकार हैं।
जुबिलेंट फूडवर्क्स ने संयुक्त उद्यम से जुड़ी वित्तीय जानकारी की कोई घोषणा नहीं की है। दिसंबर 2018 तक 271 शहरों में कंपनी के नेटवर्क में करीब 1,200 डोमिनोज पिज्जा रेस्तरां हैं।
उधर बीएसई में जुबिलेंट फूडवर्क्स का शेयर 1,343.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हरे निशान में 1,353.00 रुपये पर खुल कर हरे निशान में बरकरार है। करीब पौने 10 बजे यह 13.55 रुपये या 1.01% की वृद्धि के साथ 1,356.60 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 17,902.92 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख