शेयर मंथन में खोजें

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) को मिली यूएसएफडीए (USFDA) से टिप्पणी, शेयर कमजोर

प्रमुख दवा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) को अमेरिकी दवाई नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने इसके अहमदाबाद में स्थित संयंत्र के लिए 1 "टिप्पणी" (Observation) दी है।

यूएसएफडीए ने कैडिला हेल्थकेयर के इस संयंत्र का डॉक्सोरूबिसिन लिपोसोमल के लिए पूर्व-अनुमोदन निरीक्षण किया था, जिसके बाद दवा नियामक ने टिप्पणी जारी की। यूएसएफडीए ने 18 से 26 मार्च के दौरान संयंत्र का निरीक्षण किया था।
गौरतलब है कि यूएसएफडीए द्वारा निरीक्षित किया गया संयंत्र कैडिला हेल्थकेयर की सहायक एलिडैक फार्मा (Alidac Pharma) का है।
दूसरी तरफ बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 335.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में हल्की वृद्धि के साथ 336.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 341.40 रुपये तक चढ़ा, जबकि 328.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
अंत में कैडिला का शेयर 3.40 रुपये या 1.01% की वृद्धि के साथ 332.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 33,993.37 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 432.40 रुपये और निचला स्तर 306.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख