शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज एग्रोवेट (Godrej Agrovet) ने बढ़ायी दो कंपनियों में हिस्सेदारी

पशु आहार और कृषि व्यवसाय कंपनी गोदरेज एग्रोवेट (Godrej Agrovet) ने अपनी संयुक्त उद्यम कंपनी गोदरेज टायसन फूड्स (Godrej Tyson Foods) की अतिरिक्त 1.1% खरीदी है।

वहीं गोदरेज एग्रोवेट ने गोदरेज मैक्सीमिल्क (Godrej Maxximilk) की भी अतिरिक्त 2.16% का अधिग्रहण किया है।
नये सौदों के साथ ही गोदरेज एग्रोवेट की गोदरेज टायसन फूड्स में 51% और गोदरेज मैक्सीमिल्क में 52.06% हिस्सेदारी हो गयी है। 50% से अधिक हिस्सेदारी हो जाने के परिणामस्वरूप ये दोनों कंपनियाँ अब गोदरेज एग्रोवेट की सहायक कंपनियाँ भी बन गयी हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में गोदरेज एग्रोवेट का शेयर 507.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 514.25 रुपये पर खुल तक अभी तक के सत्र में 517.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब पौने 11 बजे यह 3.05 रुपये या 0.60% की मजबूती के साथ 510.85 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 9,809.79 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 736.80 रुपये और निचला स्तर 461.65 रुपये रहा है।
गोदरेज एग्रोवेट 1897 में स्थापित किये गये गोदरेज ग्रुप (Godrej Group) की कंपनी है, जो बाजार सूचकांकों पर अक्टूबर 2017 में सूचीबद्ध हुई थी। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख