शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) : इकाई खरीदेगी नीदरलैंड के बैंक की सहायक कंपनी में 75% हिस्सा

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) की इकाई इन्फोसिस कंसल्टिंग (Infosys Consulting) नीदरलैंड के एबीएन एमरो बैंक (ABN AMRO Bank) की सहायक कंपनी स्टार्टर एनवी (Starter NV) में 75% हिस्सेदारी खरीदेगी।

करीब 999 करोड़ रुपये के सौदे के 2020 की पहली तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है। यह सौदा इन्फोसिस की कॉन्टिनेंटल यूरोप में अपनी मॉर्गेज सेवा क्षमताओं को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।
बता दें कि स्टार्टर की शेष 25% हिस्सेदारी एबीएन एमरो बैंक के पास रहेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 729.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 730.00 रुपये पर खुल तक अभी तक के कारोबार में 745.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
बाजार बंद से कुछ मिनट पहले इन्फोसिस के शेयरों में 10.40 रुपये या 1.43% की वृद्धि के साथ 739.45 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,23,388.31 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 771.15 रुपये और निचला स्तर 549.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख