शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) की सहायक कंपनी को मिला ठेका

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) की सहायक कंपनी एजवर्व सिस्टम्स (EdgeVerve Systems) को कुवैत के अहली यूनाइटेड बैंक (Ahli United Bank) से ठेका मिला है।

कुवैती बैंक ने असिस्टेड आरपीए प्लेटफॉर्म का उपयोग करके अपनी परिचालन गतिविधियों को स्वचालित बनाने के लिए एजवर्व सिस्टम्स को चुना है। अहली यूनाइटेड बैंक कुवैत में के प्रमुख बैंकों में से एक है, जिसने आरपीए का उपयोग करके अपने बैंकिंग कार्यों का नवाचार किया है।
आरपीए प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से अहली यूनाइटेड बैंक विभिन्न व्यावसायिक कार्यों में प्रक्रियाओं की क्षमता और प्रभावकारिता सुधार कर एसएलए (सेवा स्तरीय समझौते), कर्मचारी निर्भरता और त्रुटियों को कम करने में सक्षम में हो जायेगा।
सकारात्मक खबर के बावजूद इन्फोसिस का शेयर आज दबाव में है। बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 757.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 759.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 747.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब पौने 12 बजे यह 5.55 रुपये या 0.73% की कमजोरी के साथ 751.55 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर इन्फोसिस की बाजार पूँजी 3,28,347.04 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इन्फोसिस का शेयर 771.15 रुपये तक ऊपर गया है, जबकि 549.50 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख