शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल को मिली 25,000 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू के लिए सेबी की मंजूरी

खबरों के अनुसार प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को 25,000 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू (Rights Issue) के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी के बोर्ड ने फरवरी में ही राइट्स इश्यू को हरी झंडी दिखा दी थी। 25,000 करोड़ रुपये के इश्यू में शेयरों का भाव 220 रुपये होगा। वहीं एयरटेल की विदेशी मुद्रा स्थायी बॉन्ड इश्यू के जरिये अतिरिक्त 7,000 करोड़ रुपये जुटाने की भी योजना है।
एयरटेल इस पूँजी से नेटवर्क क्षमता के विस्तार के लिए भविष्य में नयी व्यवस्थाओं में निवेश जारी रखेगी। पिछले महीने एयरटेल की सबसे बड़ी शेयरधारक सिंगटेल, प्रमोटरों और जीआईसी सिंगापुर ने कंपनी को कुल 32,000 करोड़ रुपये के इश्यू में भाग लेने के लिए प्रतिबद्धता जतायी थी।
इस बीच बीएसई में एयरटेल का शेयर आज कमजोर स्थिति में है। आज कंपनी का शेयर 354.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 358.60 रुपये पर खुला। मगर शुरुआत के चंद मिनट बाद ही यह लाल निशान में पहुँच गया। करीब 10 बजे एयरटेल का शेयर 5.90 रुपये या 1.67% की कमजोरी के साथ 348.40 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर एयरटेल की बाजार पूँजी 1,39,289.41 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख