शेयर मंथन में खोजें

विस्तार योजना की घोषणा से उछला स्पाइसजेट (Spicejet) का शेयर

विमानन कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) के शेयर में करीब 6% की बढ़ोतरी दिख रही है।

स्पाइसजेट ने अपने बेड़े में पाँच 90 सीटों वाले क्यू400 विमान शामिल करने का ऐलान किया है, जिससे कंपनी का बॉम्बार्डियर बेड़ा 32 विमानों का हो जायेगा। स्पाइसजेट ने जानकारी दी है कि इनमें से तीन विमान कंपनी को अगले 10 दिन में मिल जायेंगे। जबकि शेष 2 विमान स्पाइसजेट को जून तक प्राप्त होंगे।
बता दें कि पिछले हफ्ते ही स्पाइसजेट ने अपने बेड़े में 16 बोइंग 737-800 विमान शामिल करने की योजना का ऐलान किया था। यह बोइंग 737 की पहली खेप है, जिसे स्पाइसजेट अपने बेड़े में शामिल कर रही है। स्पाइसजेट के अनुसार नये विमानों को बेड़े में शामिल करने से फ्लाइट रद्द होने की संभावना शून्य हो जायेगी। साथ ही कंपनी को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर विस्तार करने में मदद मिलेगी।
इस बीच बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर 119.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 123.85 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 129.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 7.10 रुपये या 5.95% की बढ़ोतरी के साथ 126.45 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,574.44 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्चतम स्तर 139.30 रुपये और निचला स्तर 60.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख