शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : विप्रो, माइंडट्री, सिप्ला, जेट एयरवेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें विप्रो, माइंडट्री, सिप्ला, जेट एयरवेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - रिलायंस इंडस्ट्रीज, आरबीएल बैंक, डीसीबी बैंक, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी, टाटा स्पॉन्ज आयरन, जय भारत मारुति, उत्तम गैल्वा स्टील्स, मैजेस्टिक ऑटो, अमल, आंध्र प्रदेश टेनेरीज, बी2बी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज
विप्रो - कंपनी का तिमाही मुनाफा 1% की गिरावट के साथ 2,480 करोड़ रुपये रह गया।
माइंडट्री - तिमाही मुनाफा 3.8% की बढ़ोतरी के साथ 198.4 करोड़ रुपये हो गया।
अशोक बिल्डकॉन - कंपनी को रेल विकास निगम से 443.23 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
क्रिसिल - जनवरी-मार्च मुनाफा 82.21 करोड़ रुपये से घट कर 76.64 करोड़ रुपये रहा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज - सऊदी अरामको खरीद सकती है रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल्स कारोबार में 25% हिस्सेदारी।
एम्बेसी ऑफिस - कंपनी 23 अप्रैल को डिबेंचर जारी करने पर विचार करेगी।
जेट एयरवेज - कंपनी ने तमाम कार्यों को अस्थायी रूप से निलंबित किया।
सिप्ला - अफ्रीका से जुड़ी हुई हेल्थकेयर फर्म ब्रांडमेड में 30% हिस्सेदारी खरीदेगी।
कैडिला हेल्थकेयर - जायडस को एसिटाजोलामाइड इंजेक्शन के लिए यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी मिली।
सास्केन टेक - कंपनी 23 अप्रैल को शेयरों की वापस खरीद पर चर्चा करेगी। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख