शेयर मंथन में खोजें

ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) को यूएसएफडीए (USFDA) से मिली नयी दवा के लिए मंजूरी

ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से एक नयी दवा के लिए मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने एसिटामिनोफेन (Acetaminophen) गोली के लिए हरी झंडी दिखायी, जिसका इस्तेमाल अस्थायी दर्द से राहत में किया जाता है।
हालाँकि नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिलने के बावजूद ग्रेन्यूल्स इंडिया का शेयर कमजोर स्थिति में है। बीएसई में ग्रेन्यूल्स इंडिया का शेयर 113.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 114.95 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 116.25 रुपये तक चढ़ा। मगर इसके बाद शेयर में कमजोरी देखने को मिली है।
करीब पौने 12 बजे ग्रेन्यूल्स इंडिया के शेयरों में 1.10 रुपये या 0.97% की गिरावट के साथ 112.85 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,869.18 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 123.35 रुपये और निचला स्तर 71.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख