शेयर मंथन में खोजें

स्टार सीमेंट (Star Cement) को केंद्र सरकार से लिए इसलिए मिले 174.5 करोड़ रुपये

देश के उत्तर-पूर्व हिस्से में सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादन कंपनी स्टार सीमेंट (Star Cement) को केंद्र सरकार से 174.48 करोड़ रुपये मिले हैं।

स्टार सीमेंट को सरकार से यह रकम माल ढुलाई सब्सिडी के दावे (Freight Subsidy Claims) के तहत मिले हैं।
उधर बीएसई में स्टार सीमेंट का शेयर गुरुवार को 7.25 रुपये या 7.21% की तेजी के साथ 107.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,521.38 करोड़ रुपये है। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 137.25 रुपये और निचला स्तर 85.00 रुपये रहा है।
इस समय स्टार सीमेंट का शेयर अपने 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर से करीब 23.3% नीचे और 52 हफ्तों की तलहटी से 23.8% ऊपर है। इसके अलाव पिछले एक साल स्टार सीमेंट के शेयर में करीब 19% की गिरावट आयी है। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख