शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के मुनाफे में 22.63% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही के मुकाबले 2018-19 की समान अवधि में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के मुनाफे में 22.63% की बढ़त दर्ज की गयी।

बैंक ने 4,799.28 करोड़ रुपये के मुकाबले 5,885.12 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा प्राप्त किया। जानकारों ने बैंक के 5,805 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था। इस दौरान एचडीएफसी बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 22.8% की बढ़ोतरी के साथ 13,089.50 करोड़ रुपये रही। साथ ही ठीक पिछली तिमाही के मुकाबले बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 10 आधार अंकों की बढ़त के साथ 4.4% रहा।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एचडीएफसी बैंक के नतीजों को शानदार और अपने अनुमान के अनुसार बताया है।
एचडीएफसी बैंक के प्रोविजन साल दर साल आधार पर ही 1,541.10 करोड़ रुपये के मुकाबले 22.58% की बढ़त के साथ 1,889.20 करोड़ रुपये और शुद्ध एनपीए अनुपात 0.40% से घट कर 0.39% रह गया। इसके अलावा बैंक के पूँजी पर्याप्तता अनुपात में सुधार हुआ है। एचडीएफसी बैंक का पूँजी पर्याप्तता अनुपात 14.8% से बढ़ कर 17.1% हो गया। बैंक की कुल आमदनी 22.1% अधिक 31,204.5 करोड़ रुपये और अन्य आमदनी 27.1% की बढ़त के साथ रही।
एचडीएफसी बैंक की कुल जमा 17% वृद्धि के साथ 923,141 करोड़ रुपये और सीएएसए जमा 14% बढ़ी।
उधर को बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 2,290.15 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 2,330.00 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 10.35 रुपये या 0.45% की मजबूती के साथ 2,300.50 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 6,26,537.54 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख