शेयर मंथन में खोजें

सिंजीन इंटरनेशनल (Syngene International) के शेयर में करीब 2.5% बढ़ोतरी

सिंजीन इंटरनेशनल (Syngene International) के शेयर में करीब 2.5% की मजबूती दिख रही है।

दरअसल प्रमुख विज्ञान रिसर्च कंपनी ने घोषणा की है कि 24 अप्रैल को इसके निदेशक मंडल की बैठक होगी, जिसमें तिमाही वित्तीय नतीजों पर विचार और घोषणा की जायेगी। उसी बैठक में सिंजीन इंटरनेशनल का बोर्ड लाभांश पर विचार और ऐलान करेगा। इसके अलावा कंपनी का निदेशक मंडल 24 अप्रैल की बैठक में बोनस शेयरों के एक प्रस्ताव पर विचार करेगा।
निदेशक मंडल की बैठक की खबर से ही सिंजीन इंटरनेशनल के शेयर भाव में बढ़ोतरी हुई है। बीएसई में सिंजीन इंटरनेशनल का शेयर 581.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 599.90 रुपये पर खुल तक अभी तक के कारोबार में 609.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर है।
करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 14.00 रुपये या 2.41% की बढ़ोतरी के साथ 595.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 11,906.00 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख