शेयर मंथन में खोजें

38.2% अधिक रहा एसीसी (ACC) का मुनाफा

कारोबारी साल 2017-18 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2018-19 की समान अवधि में प्रमुख सीमेंट उत्पादक एसीसी (ACC) के मुनाफे में 38.19% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कंपनी ने 250.39 करोड़ रुपये के मुकाबले 346.02 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान एसीसी की कुल आमदनी 3,671.95 करोड़ रुपये से 10.99% की बढ़ोतरी के साथ 4,075.71 करोड़ रुपये और शुद्ध आमदनी की 3,557 करोड़ रुपये की तुलना में 8% अधिक 3,850 करोड़ रुपये रही। जबकि इसकी बिक्री मात्रा 5.63% की बढ़ोतरी के साथ 75 लाख टन और सीमेंट आमदनी 6.85% अधिक 3,587.08 करोड़ रुपये की रही।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एसीसी के नतीजों को कमजोर बताया है, जिनमें आमदनी और एबिटा अनुमान से कम रहे, मगर मुनाफा अन्य आमदनी के सहारे बेहतर रहा।
एसीसी का एबिटा 8.9% बढ़ कर 462.2 करोड़ रुपये रहा, मगर एबिटा मार्जिन 8 आधार अंकों की बढ़ोतरी के साथ 12% रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में एसीसी का शेयर 1,657.85 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह कमजोरी के साथ 1,629.70 रुपये पर खुला। करीब 10 बजे यह 70.85 रुपये या 4.27% की गिरावट के साथ 1,587.00 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर एसीसी की बाजार पूँजी 29,799.02 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,721.10 रुपये और निचला स्तर 1,255.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख