शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में आज भी हरियाली के आसार, सिंगापुर निफ्टी में 0.54% की बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में आज सोमवार (07 नवंबर) को हरियाली बने के आसार नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी से बाजार के बढ़त के साथ खुलने के संकेत मिल रहे हैं। आज सुबह 8.15 बजे के आसपास सिंगापुर निफ्टी में 98.0 अंकों की तेजी दिखाई दे रही है और यह 0.54% बढ़ कर 18,301.5 के स्तर पर मंडरा रहा है। आज दुनिया के सभी प्रमुख बाजारों में तेजी का रुख नजर आ रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (04 नवंबर) को भारतीय शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ बंद हुए थे। सुबह प्री-ओपनिंग में बीएसई और एनएसई बढ़त के साथ खुले थे। बाद के कारोबार में बाजार हरे और लाल निशान के बीच झूलते रहे। शाम को एनएसई का निफ्टी 64.45 अंक की मामूली तेजी के साथ 0.36% बढ़ गया और 18,301.0 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स भी 113.95 अंकों की उछाल के साथ 0.13% बढ़ कर 60,950.36 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से सभी प्रमुख बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। जापान का निक्केई जहाँ 328.92 अंकों की तेजी के साथ 1.21% बढ़ गया है। वहीं हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 2.41% की जबरदस्त उछाल दिख रही है। शंघाई कंपोजिट 0.31% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में भी 0.81% की मामूली बढ़त दिख रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ शुक्रवार (04 नवंबर) को सभी प्रमुख बाजारों में देखने को मिली थी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 2.03% की तेजी दर्ज की गयी थी। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 2.77% की बढ़त के साथ 6,416.44 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 2.51% तेजी के साथ 329.66 अंक बढ़ कर बंद हुआ था।

अमेरिका के सभी प्रमुख बाजारों में शुक्रवार (04 नवंबर) तेजी दर्ज की गयी थी। डॉव जोंस 401.97 अंक या 1.26% की उछाल के साथ 32,403.22 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 132.31 अंक या 1.28% बढ़ गया और यह 10,475.25 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में शुक्रवार के कारोबार में 50.66 अंक या 1.36% की बढ़त आयी और यह 3770.55 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 07 नवंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"