शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर (TVS Motor Company) की बिक्री 8% घटी

भारत की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी लि. (TVS Motor Company Ltd) की दिसंबर माह की कुल बिक्री में 8% की गिरावट आयी है।  
कंपनी ने दिसंबर 2012 में 1,56,221 दोपहिया वाहन बेचें हैं जबकि पिछले साल दिसंबर 2011 में कंपनी ने 1,70,428 वाहन बेचें थे। कंपनी की दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी 4% की गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले साल दिसंबर में 1,67,905 की तुलना में इस साल कंपनी ने 1,51,735 दोपहिया वाहन बेचें हैं। 
हालांकि, मोटकसाइकिल की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। दिसंबर 2012 में मोटरसाइकिल की बिक्री 6% बढ़ कर 60,210 पर रही है। वहीं पिछले साल यह 56,662 रही थी।
कंपनी के कुल निर्यात में 10% की गिरावट आयी है और यह घट कर 20,251 रह गया है वहीं पिछले साल इसी दौरान यह 22,481 दर्ज हुआ था।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 1:20 बजे 1.44% की बढ़त के साथ यह 42.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 जनवरी 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"