शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 17% गिरा

ऑयल ऐंड गैस के अलावा टेलीकॉम के क्षेत्र में काम करने वाली दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 17% गिरा है।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में विप्रो का मुनाफा 6.7% गिरा

आईटी की दिग्गज कंपनी विप्रो ने वित्त वर्ष 2024 के पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 6.7% गिरा है।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में सीएसबी का मुनाफा 15.7% बढ़ा

सीएसबी (CSB) यानी कैथोलिक सीरियन बैंक ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। साउथ इंडियन बैंक के मुनाफे में करीब 15% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 115 करोड़ रुपये से बढ़कर 132 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 75% बढ़ा

 साउथ इंडियन बैंक ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। साउथ इंडियन बैंक के मुनाफे में 75% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 115 करोड़ रुपये से बढ़कर 202 करोड़ रुपये हो गया है। स्टैंडअलोन आधार पर ब्याज से शुद्ध आय में 34% की बढ़ोतरी हुई है। ब्याज से शुद्ध आय 603 करोड़ रुपये से बढ़कर 808 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 78% बढ़ा

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं।सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुनाफे में 78% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 235 करोड़ रुपये से बढ़कर 418 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख