शेयर मंथन में खोजें

टाटा कंज्यूमर शेयरों में गिरावट के बीच खरीदारी का सही मौका है या नहीं?

संजीव गोयल जानना चाहते हैं कि उन्हें टाटा कंज्यूमर  (tata consumer) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि कंपनी के फंडामेंटल्स पर नजर डालें तो इसमें कोई बड़ी कमजोरी नहीं दिखती। टाटा कंज्यूमर ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक दोनों तरह की ग्रोथ पर काम कर रही है और फूड एवं FMCG बिजनेस में इसकी स्थिति मजबूत बनी हुई है। यही वजह है कि इसे एक “पोर्टफोलियो स्टॉक” के रूप में देखा जाता है, जो निवेशकों को स्थिरता देता है। हालांकि, मौजूदा बाजार परिस्थितियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वैश्विक अनिश्चितता और बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण यह कहना मुश्किल है कि स्टॉक किस स्तर तक नीचे जा सकता है। तकनीकी रूप से देखा जाए तो 1000 रुपये के आसपास का स्तर महत्वपूर्ण माना जा रहा है, लेकिन यदि यह स्तर टूटता है तो 900 रुपये या उससे नीचे तक भी गिरावट देखने को मिल सकती है। इस तरह के परिदृश्य में निवेशकों को एकमुश्त निवेश करने के बजाय चरणबद्ध (staggered) तरीके से खरीदारी करने की रणनीति अपनानी चाहिए।

टाटा कंज्यूमर जैसे मजबूत स्टॉक्स में हर गिरावट पर थोड़ा-थोड़ा निवेश करना एक समझदारी भरा तरीका हो सकता है। उदाहरण के तौर पर, 1000, 900 और 800 रुपये जैसे स्तरों पर धीरे-धीरे निवेश करने से औसत खरीद मूल्य संतुलित हो सकता है। इस रणनीति से जोखिम भी कम होता है और लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न की संभावना बनती है। यह स्टॉक उन निवेशकों के लिए ज्यादा उपयुक्त है जो धैर्य के साथ लंबी अवधि का नजरिया रखते हैं। इसमें तेजी या गिरावट के शॉर्ट टर्म उतार-चढ़ाव से घबराने की बजाय, इसे पोर्टफोलियो का स्थिर हिस्सा मानकर धीरे-धीरे निवेश बढ़ाना बेहतर रणनीति हो सकती है।

 



(शेयर मंथन, 25 मार्च 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख