शेयर मंथन में खोजें

News

वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में इन्फोसिस का मुनाफा 4.5% बढ़ा

आईटी कंपनी इन्फोसिस एस ने वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 4.5% बढ़ा है। कंसोलिडेटेड मुनाफा 5945 करोड़ रुपये से बढ़कर 6212 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंसोलिडेटेड आधार पर आय में 2.8% की मामूली बढ़त देखने को मिली है।

वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में टीसीएस का मुनाफा 2.4% बढ़ा

आईटी कंपनी टीसीएस ने वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर % बढ़ा है। कंसोलिडेटेड मुनाफा करोड़ 11074 रुपये से बढ़कर 11,342 करोड़ रुपये हो गया है।

पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोप में बिड़ला कॉर्प पर 8.42 करोड़ रुपये का जुर्माना

एमपी बिड़ला ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी बिड़ला कॉरपोरेशन को मध्य प्रदेश में 8.42 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी पर यह जुर्माना लाइमस्टोन के अत्यधिक उत्पादन के कारण लगाया गया है।

एलऐंडटी की सब्सिडियरी को राजस्थान सरकार से वाटर प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला

इंफ्रा सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन ऐंड टूब्रो को राजस्थान सरकार से ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर कंपनी की सब्सिडियरी एलऐंडटी (L&T) कंस्ट्रक्शन को मिला है। यह ऑर्डर पानी की आपूर्ति के प्रोजेक्ट के लिए मिला है।

प्रेस्टिज एस्टेट्स की दूसरी तिमाही में प्रीसेल्स में 102% की बढ़ोतरी

रियल्टी कंपनी प्रेस्टिज एस्टेट्स ने दूसरी तिमाही के अपडेट जारी किए हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी के प्रीसेल्स में 102% बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का प्रीसेल्स दूसरी तिमाही में 7093 करोड़ रुपये रहा है।

'ताज द ट्रीज' के जरिए गोदरेज प्रॉपर्टीज का होटल कारोबार में प्रवेश

रियल्टी सेक्टर की दिग्गज कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मुंबई में एक नया ताज होटल खोला है। कंपनी ने यह फ्लैगशिप प्रोजेक्ट विक्रोली में ताज द ट्रीज नाम से खोला है। यह होटल पूरी तरह से कंपनी की होगी, हालाकि इसका प्रबंधन लग्जरी ताज होटल के तौर पर इंडियन होटल्स लिमिटेड कंपनी करेगी।

More Articles ...

Page 174 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख