शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, भारती इन्फ्राटेल और टाटा स्टील
खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, भारती इन्फ्राटेल और टाटा स्टील शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, भारती इन्फ्राटेल और टाटा स्टील शामिल हैं।
साल दर साल आधार पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में 2.98% की गिरावट दर्ज की गयी।
साल दर साल आधार पर सुंदरम फाइनेंस (Sundaram Finance) के तिमाही मुनाफे में 25.39% की बढ़त दर्ज की गयी।
शुक्रवार को सनटेक रियल्टी (Sunteck Realty) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।
प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) की इश्यूड और सब्सक्राइब्ड शेयर पूँजी बढ़ कर 1,218.55 करोड़ रुपये हो गयी है।
जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक (J&K Bank) को 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 71.40 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।