मंगलवार 29 अगस्त : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)
वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू होने के बाद पहले महीने में कर के रूप में सरकार के खजाने में 92,283 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। जीएसटी के तहत पंजीकृत कुल 59.57 लाख करदाताओं में से अभी तक 38.3 लाख (64.4%) से कर हासिल हुआ है।