शेयर मंथन में खोजें

News

Reliance Retail Ventures में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी

कतर का सॉवरेन वेल्थ फंड कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) रिलायंस रीटेल वेंचर्स में अल्पांश हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रहा है। एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि क्यूआईए एक प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक अरब डॉलर के निवेश पर विचार कर रही है। इस निवेश से अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस रीटेल का मूल्यांकन 100 अरब डॉलर हो जाएगा।

पहली तिमाही में 15 गुना लाभ बढ़ने से Ceat के शेयरों में दिखी 5% की उछाल

टायर निर्माता कंपनी सीएट (Ceat Limited) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 15 गुना मुनाफा बढ़ने के अनुमान से इसके शेयर बुधवार (26 जुलाई) को शेयर बाजार में 5% चढ़ गये। शाम तक इसके शेयर 19.10 रुपये बढ़ कर 2495.65 रुपये पर पहुँच गये और 0.77% की तेजी के साथ बंद हुए।

लार्सन ऐंड टूब्रो का पहली तिमाही में मुनाफा 46% बढ़ा

ईपीसी (EPC) की दिग्गज कंपनी लार्सन ऐंड टूब्रो ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 1703 करोड़ रुपये से बढ़कर 2493 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के मुनाफे में 46% की बढ़ोतरीदेखी गई है।

एलऐंडटी की सब्सिडियरी को 2500 करोड़ रुपये तक के ऑर्डर मिले

लार्सन ऐंड टूब्रो की सब्सिडियरी को बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को 1000 से 2500 करोड़ रुपये की रेंज में बड़ा ऑर्डर मिला है। लार्सन ऐंड टूब्रो कंस्ट्रक्शन को पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए ऑर्डर मिला है।

एसजेवीएन की सब्सिडियरी को सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला

एसजेवीएन (SJVN) की सब्सिडियरी ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन के साथ करार किया है। एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने यह करार 7000 करोड़ रुपये के लिए किया है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन से सब्सिडियरी को लेटर ऑफ इंटेट यानी (LoI) मिला है। यह करार 1200 मेगा वाट के सोलर पावर की खरीद के लिए किया गया है।

मारुति सुजुकी का एस-प्रेसो (S-Presso) और इको (Eeco) के रीकॉल का फैसला

देश की दिग्गज कार उत्पादन करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी ने गाड़ियों को रीकॉल करने का फैसला लिया है। कंपनी ने 87,599 गाड़ियों को रीकॉल का फैसला लिया है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने रीकॉल का फैसला लिया है।

More Articles ...

Page 197 of 4256

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख