शेयर मंथन में खोजें

News

नतीजों पर निराशा से गेल इंडिया (Gail India) के शेयर में दबाव

gail logoआज बुधवार के कारोबार में गेल इंडिया (Gail India) के शेयर में पूरे दिन कमजोरी का आलम रहा। प्राकृतिक गैस क्षेत्र की इस प्रमुख भारतीय कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद अपने तिमाही नतीजे पेश किये थे, जिनमें मुनाफे में भारी गिरावट आयी है।

जेएलआर (JLR) की अच्छी बिक्री से टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर में तेजी

आज बुधवार को सुबह से ही टाटा मोटर्स के शेयर में जोरदार तेजी बनी रही और यह सेंसेक्स का सबसे मजबूत शेयर रहा। टाटा मोटर्स की इकाई जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की अमेरिकी बिक्री अक्टूबर महीने में 76% बढ़ी है, जिससे बाजार में टाटा मोटर्स को लेकर अच्छा-खासा उत्साह नजर आया।

बेहतर तिमाही नतीजों से मिंडा इंडस्ट्रीज (Minda Industries) 20% ऊपरी सर्किट पर

साल 2015-16 की दूसरी तिमाही में मुनाफा बढ़ कर दोगुने से ज्यादा हो जाने की खबर से आज मिंडा इंडस्ट्रीज (Minda Industries) सुबह बाजार खुलते ही एकदम उछल गया और लगभग पूरे दिन 20% ऊपरी सर्किट पर बना रहा।

इंडियन ऑयल (Indian Oil) के घाटे में कमी, कुल कारोबार भी घटा

indian oil logoइंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) का घाटा 2015-16 की दूसरी तिमाही में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले आधे से भी कम रह गया है।

इंडियन बैंक (Indian Bank) के नतीजों से बाजार खुश, शेयर उछला

indian bankइंडियन बैंक के शेयर भाव में सोमवार को घोषित तिमाही कारोबारी नतीजों के बाद जोरदार उछाल दर्ज की गयी। नतीजों की घोषणा से पहले जहाँ यह शेयर 125-127 रुपये के दायरे में चल रहा था, वहीं इसके बाद यह शेयर एकदम ही 141 रुपये तक की छलांग लगा गया।

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Rcom) में होगा एमटीएस (MTS) का विलय

reliance adag logo smallअनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के निदेशक बोर्ड ने सिस्टेमा श्याम टेलीसर्विसेज (SSTL) की वायरलेस सेवा का विलय करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

Page 3254 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख