शेयर मंथन में खोजें

News

विश्व बैंक ने चीन के विकास दर के अनुमान में कमी की

विश्व बैंक ने अगले साल के लिए चीन के विकास दर के अपने अनुमान में कमी कर दी है। उसका कहना है कि वैश्विक आर्थिक संकट के बावजूद साल 2009 में चीन की अर्थव्यवस्था में 7.5% की दर से वृद्धि दर्ज की जायेगी। ध्यान रहे कि कुछ महीने पहले विश्व बैंक ने चीन की अर्थव्यवस्था के 9.2% की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया था। बैंक ने इस साल के चीन के विकास दर के अनुमान को भी 9.8% से घटा कर 9.4% कर दिया है। बैंक का मानना है कि अमेरिका, जापान और यूरोप की अर्थव्यवस्थाओं में आयी मंदी का असर निश्चित तौर पर चीन पर पड़ेगा। विश्लेषकों के विचार में यदि विश्व भर में लोगों की क्रय शक्ति पर असर पड़ेगा, तो निश्चय ही इन देशों में चीन द्वारा निर्यात की गयी वस्तुओं को खरीदने वालों की संख्या में कमी आयेगी।

एशियाई बाजार मजबूती के साथ बंद

सोमवार को यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में भारी उछाल दर्ज किये जाने के बाद मंगलवार को एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती देखी गयी, हालांकि चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में हल्की कमजोरी रही। जापान के निक्केई सूचकांक में 5.22% की बढ़त रही। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 3.38%  की मजबूती दर्ज की गयी। ताइवान वेटेड सूचकांक में 2.55% की बढ़त रही, जबकि दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार का सूचकांक कॉस्पी 1.36% चढ़ने के बाद बंद हुआ। सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक में 1.23%  की मजबूती दर्ज की गयी। जकार्ता कंपोजिट में 1.12% की बढ़त देखी गयी।  उधर यूरोपीय बाजारों में मंगलवार के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। 

केएस ऑयल्स के शेयरों में मजबूती

केएस ऑयल्स ने बीएसई को भेजे गये एक प्रेस विज्ञप्ति में सूचित किया है कि उसने हल्दिया में 1.5 अरब रुपये में एंबो एग्रो प्रोडक्ट्स की एडिबल ऑयल रिफाइनरी (परिशोधनशाला)  को खरीदने का निर्णय किया है। इस खबर के आने के बाद आज केएस ऑयल्स के शेयरों में बढ़त का रुख है। बीएसई में 12.50 बजे केएस ऑयल्स के शेयरों में 4.96% की तेजी है।

ओएनजीसी में बढ़त का रुख

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन ने बीएसई को भेजे गये एक प्रेस विज्ञप्ति में सूचित किया है कि उसने कृष्णा गोदावरी अपतट में यमन तट से 15 किमी दूर तेल के महत्वपूर्ण भंडारों की खोज की है। इस खबर के आने के बाद आज ओएनजीसी में मजबूती दिख रही है। बीएसई में 12.25 बजे ओएनजीसी के शेयरों में 4.92% की तेजी है, जबकि बीएसई का तेल-गैस सूचकांक इस समय केवल 2.2% की बढ़त पर चल रहा है।

भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट

2.25: यूरोपीय शेयर बाजारों के गिरावट के साथ खुलने के बाद भारतीय शेयर बाजार भी लाल निशान में चले गये हैं। इस समय सेंसेक्स 57 अंकों की गिरावट के साथ 8,846 पर है, जबकि निफ्टी 11 अंक नीचे 2,697 पर चल रहा है। सीएनएक्स मिडकैप में हल्की बढ़त है। बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में 1.76% की मजबूती है, जबकि पावर सूचकांक में 0.63% की बढ़त है। बीएसई तेल-गैस सूचकांक 1.7% नीचे चल रहा है। सत्यम कंप्यूटर्स में 2.94%, भारती एयरटेल में 2.11% और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 1.93% की मजबूती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई और रैनबैक्सी में 4% से अधिक की गिरावट है।

12.25: भारतीय शेयर बाजारों में अभी भी मजबूती बनी हुई है। इस समय सेंसेक्स 156 अंकों की बढ़त के साथ 9,059 पर है, जबकि निफ्टी 57 अंक ऊपर 2,765 पर चल रहा है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.39% की बढ़त है। बीएसई के सभी क्षेत्रवार सूचकांकों में बढ़त का रुख है। बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में 3.40% की मजबूती है, जबकि पावर सूचकांक में 3.25% की बढ़त है। ओएनजीसी में 4.92%, रिलायंस इन्फ्रा में 4.76%, एचडीएफसी बैंक में 3.88% और विप्रो में 3.79% की मजबूती है। रैनबैक्सी 4.42% की गिरावट के साथ 213.65 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

11.04: मजबूत वैश्विक संकेतों के मद्देनजर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। इस समय सेंसेक्स 158 अंकों की बढ़त के साथ 9,061 पर है, जबकि निफ्टी 53 अंकों की मजबूती के साथ 2,761 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.34% की बढ़त है। बीएसई के सभी क्षेत्रवार सूचकांक हरे निशान में चल रहे हैं। बीएसई धातु सूचकांक में 3.11% की मजबूती है, जबकि बैंकिंग और पावर सूचकांक में 2.65% की बढ़त है। एचडीएफसी बैंक में 4.62%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 4.52%, आईसीआईसीआई बैंक में 4.51%, ओएनजीसी में 4.21% और विप्रो में 4% की मजबूती है।

यूरोप-अमेरिका मजबूत, एशिया में हरियाली

सिटी बैंक को राहत देने की अमेरिकी सरकार की योजना को सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों ने हाथों-हाथ लिया और दिन भर के कारोबार के बाद डॉव जोंस 396 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ। इस तरह डॉव जोंस ने पिछले दो कारोबारी सत्रों में लगभग 900 अंकों की बढ़त दर्ज की है। कल के कारोबार में नैस्डैक कंपोजिट में भी 6% से अधिक की मजबूती देखी गयी। विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिकी बाजारों में उत्साह का कारण केवल यह नहीं है कि सिटी बैंक को सरकार ने राहत पैकेज दे दिया है, बल्कि बाजार इस पैकेज को एक ऐसे मॉडल के रूप में देख रहा है, जिसकी तर्ज पर अमेरिका की अन्य वित्तीय संस्थाओं को राहत दे कर अर्थव्यवस्था को परेशानियों के इस हालात से निकाला जा सकता है।

Page 4243 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख