शेयर मंथन में खोजें

News

फर्जी खबरों और कागजी गोलमाल के दम पर बढ़े भारत ग्लोबल डेवलपर्स के शेयरों के भाव, अब सौदों पर रोक

भारत ग्लोबल डेवलपर्स (Bharat Global Developers) के शेयरों में असामान्य व्यवहार की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए बाजार नियामक सेबी ने सख्त कदम उठाया है। सेबी ने अगले आदेश तक कंपनी के शेयरों में व्यापार स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी के प्रवर्तकों को भी बाजार में भाग लेने से रोक दिया है। 

जीएसटी परिषद के बड़े फैसले, पुरानी कारों पर बढ़ा जीएसटी तो पॉपकॉर्न पर फ्लेवर के हिसाब से कर का प्रस्ताव

जैसलमेर में जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक संपन्न हुई, जिसमें जीएसटी दरों को लेकर कई फैसले लिए गये। शनिवार को हुई इस बैठक में कई फैसलों को अगली बैठक के लिए टाल दिया गया।

साल खत्म होने से पहले दस्तक देगा यूनीमेक एयरोस्पेस का आईपीओ, यहाँ जानें इससे जुड़ी सारी डीटेल

प्राथमिक बाजार के लिए साल 2024 काफी सफल रहा। इसमें कई बड़े आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आये और साल खत्म होने से पहले यूनीमेक एयरोस्पेस ऐंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी भी अपनी पेशकश ला रही है। कंपनी का आईपीओ खुदरा निवेशकों द्वारा अभिदान के लिए 23 दिसंबर को खुलेगा, जबकि एंकर निवेशक 20 दिसंबर को अभिदान कर सकेंगे।

19 दिसंबर को अभिदान के लिए खुलेगा कैरारो इंडिया का आईपीओ, प्राइस बैंड हुआ तय

ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनी कैरारो इंडिया (Carraro India Ltd) का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) इसी हफ्ते में आ रहा है। इसके लिए 668-704 रुपये का मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) तय किया गया है। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 19 दिसंबर को खुलेगा, जबकि खुदरा निवेशक 20 दिसंबर से इसके लिए बोली लगा सकेंगे। यह इश्यू 24 दिसंबर तक अभिदान के लिए खुला रहेगा।

क्रिस्टोफर रे के इस्तीफे और अडानी के शेयरों में तेजी के बीच क्या है कनेक्शन?

शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट के बावजूद अडानी समूह के अधिकांश शेयरों में तेजी दर्ज की गयी। अडानी पावर और अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में जहाँ निवेशकों ने खूब दिलचस्पी दिखायी। तो अडानी ग्रीन और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में भी उछाल देखने को मिला।

मुकेश अंबानी को चाहिए 25 हजार करोड़ का भारी भरकम लोन, यह है बड़ी वजह

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को 25 हजार करोड़ के भारी भरकम लोन की जरूरत है। खबरों के मुताबिक, इस लोन के लिए मुकेश अंबानी की कई बैंकों से बातचीत भी चल रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी को यह लोन उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्ज को चुकाने के लिए चाहिये।

More Articles ...

Page 66 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख