शेयर मंथन में खोजें

News

स्टारलिंक-टेलीकॉम विभाग की बैठक में बनी बात, एलन मस्क की कंपनी का भारत आने का रास्ता साफ

एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक का भारत में आने का रस्ता तकरीबन साफ हो गया है। कंपनी सरकार के डेटा लोकलाइजेशन और सिक्योरिटी नियमों को पूरा करने के लिए राजी हो गई है।

GAIL Q2 Financial Result: सितंबर तिमाही में कम हुआ गेल का शुद्ध लाभ, सरकारी गैस कंपनी की आय भी घटी

सरकारी गैस पारेषण-वितरण कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में आय और लाभ के मोर्चे पर हल्का झटका लगा है। जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी के शुद्ध लाभ और कमायी दोनों में थोड़ी गिरावट आयी है।

अब रह जायेंगे केवल 28 ग्रामीण बैंक! 15 आरआरबी के विलय की तैयारी में जुटी सरकार

बैंकिंग सेवाओं को बेहतर बनाने और लागत को कम करने के लिए, वित्त मंत्रालय ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के एकीकरण के चौथे दौर की शुरुआत की है। वित्तीय सेवा विभाग ने बैंकों के प्रमुखों को बताया है कि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को अधिक समेकित करने की आवश्यकता है ताकि ‘एक राज्य-एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

LEQSELVITM दवा को अमेरिकी बाजार में उतारने पर रोक, शेयर पर दिखा दबाव

फार्मा की दिग्गज कंपनी सन फार्मा को अमेरिकी कोर्ट से झटका लगा है। न्यू जर्सी के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने LEQSELVITM (deuruxolitinib) दवा को अमेरिकी बाजार में उतारने पर शुरुआती तौर पर रोक लगाई है। इस दवा का इस्तेमाल alopecia areata के इलाज में किया जाता है।

भारतीय शेयर बाजार में भूचाल का क्या है अमेरिकी कनेक्शन?

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (04 नवंबर) को बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत के कुछ देर बाद ही शेयर बाजार में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते सेंसेक्स 1400 अंकों तक टूट गया। वहीं निफ्टी 50 में भी जबरदस्त गिरावट देखी गयी और यह 450 अंकों तक टूट गया। हालाँकि कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 941.88 अंकों की गिरावट के साथ 78,782.24 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 309 अंकों के नुकसान के साथ 23,995.35 के स्तर पर बंद हुआ।

वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में एनएसई का शुद्ध लाभ 57% बढ़कर 3,137 करोड़ रुपये हुआ

भारत के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में अपनी समेकित कुल आय पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 25% से बढ़ कर 5,023 करोड़ रुपये होने की जानकारी दी है। कारोबार से प्राप्त आय के अलावा परिचालसन आय को भी अन्य श्रेणियों से प्राप्त आय का समर्थन मिला, जिसमें मुख्य रूप से क्लियरिंग सेवाएँ, डाटा सेंटर और कनेक्टिविटी शुल्क, सूचबद्ध सेवाएँ, सूचकांक सेवाएँ और डाटा सेवाएँ शामिल है।

More Articles ...

Page 70 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख