शेयर मंथन में खोजें

News

कैप्लिन प्वाइंट की सब्सिडियरी को यूएसएफडीए से दवा के लिए मंजूरी मिली

दवा कंपनी कैप्लिन प्वाइंट के लिए अच्छी खबर है। कंपनी की सब्सिडियरी कैप्लिन स्टेराइल्स लिमिटेड को दवा की अर्जी के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। सब्सिडियरी को दवा की अर्जी के लिए मंजूरी अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से मिली है। कंपनी को (Timolol Maleate Ophthalmic Solution) टिमोलोल मैलिएट ऑप्थैल्मिक सॉल्यूशन दवा के लिए मंजूरी मिली है। यह एक आई ड्रॉप है जिसका इस्तेमाल आंख से जुड़ी बीमारी के इलाज में किया जाता है। यह दवा टिमोप्टिक की जेनरिक है। 

एनएसई पर पहली बार पंजीकृत निवेशकों का आँकड़ा पहुँचा 10 करोड़ के पार

देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) पर पहली बार पंजीकरण करने वाले निवेशकों (यूनीक पीएएन) की संख्या गुरुवार (08 अगस्त 2024) को 10 करोड़ के पार चली गयी है। एक्सचेंज पर 19 करोड़ ग्राहक कोड (खाता) पंजीकृत हैं (आज की तारीख तक पंजीकृत ग्राहक शामिल, ग्राहक एक से अधिक ट्रेडिंग सदस्य के साथ पंजीकरण कर सकते हैं)।  

भारत फोर्ज का पहली तिमाही में मुनाफा 18.2% गिरा, आय 5.9% बढ़ी

भारत फोर्ज ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा 214 करोड़ रुपये से घटकर 175 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 5.9% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी की आय 3877 करोड़ रुपये से बढ़कर 4106 करोड़ रुपये हो गई है।

डॉ. लाल पैथलैब्स का पहली तिमाही में मुनाफा 30%, आय 11.3% बढ़ी

डॉ. लाल पैथलैब्स ने पहली तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए है। कंपनी का मुनाफा 30% बढ़ा है। कंपनी का कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 82.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 106 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय 11.3% बढ़ी है। कंपनी की आय 541 करोड़ रुपये से बढ़कर 602 करोड़ रुपये हो गई है।

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज का पहली तिमाही में मुनाफा 20%, आय 3.7% बढ़ी

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा 20% बढ़ा है। कंपनी का मुनाफा 475 करोड़ रुपये से बढ़कर 570 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय में 3.7% की बढ़ोतरी देखी गई है।

पहली तिमाही में ल्यूपिन के शानदार नतीजे, मुनाफा 77%, आय 16% बढ़ी

फार्मा की दिग्गज कंपनी ल्यूपिन ने कल वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 77% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मुनाफा 452 करोड़ रुपये से बढ़कर 801 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 16% की वृद्धि देखने को मिली है।

More Articles ...

Page 98 of 4256

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख