शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : बजाज इलेक्ट्रिकल्स, बॉश, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और कोल इंडिया
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें बजाज इलेक्ट्रिकल्स, बॉश, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और कोल इंडिया शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें बजाज इलेक्ट्रिकल्स, बॉश, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और कोल इंडिया शामिल हैं।
खबरों के अनुसार सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) हैदराबाद के नजदीक नया वितरण टर्मिनल बनाने पर विचार कर रही है।
इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम आधारित पावर ट्रेडिंग एक्सचेंज इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (Indian Energy Exchange) के निदेशक मंडल ने शेयरों की वापस खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
आज सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने चालू वर्ष में चौथी बार लघु अवधि की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है और ऐसा उसने तब किया है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बैंक के इस बारे में विचार तक करने को लेकर कई बार टिप्पणी कर चुके हैं।
मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के भागों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।