शेयर मंथन में खोजें

पेटीएम (Paytm) की म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) उद्योग में कदम रखने की योजना

खबरों के अनुसार पेटीएम (Paytm) अप्रैल के अंत तक अपने नये डिजिटल मंच की शुरुआत के साथ 22 लाख करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड उद्योग में दाखिल होने की योजना बनी रही है।

पेटीएम की नयी एंड्रॉयड और आईओएस ऐप्प पहले चरण में निवेशकों को 15 सबसे बड़ी संपत्ति प्रबंधन कंपनियों में से 12 की म्यूयुअल फंड योजनाएँ पेश करेंगे। पेटीएम ने 25 अगस्त तक कंपनियों की संख्या में इजाफा करने का भी लक्ष्य रखा है। पेटीएम के दावे के अनुसार इसका उपभोक्ता आधार 30 करोड़ का है। कंपनी की सेबी (SEBI) में पंजीकृत पेटीएम मनी (Paytm Money) के जरिये म्यूचुअल फंड वितरण की योजना है।
गौरतलब है कि कंपनी पेटीएम मनी के किसी निवेशक से शुल्क नहीं वसूलेगी और यह पूरी तरह मुफ्त सेवा होगी। पेटीएम निम्न व्यय अनुपात के साथ केवल प्रत्यक्ष योजनाएँ (Direct Plans) बेचेगी। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख