शेयर मंथन में खोजें

इंडियन बैंक (Indian Bank) का मुनाफा 37% घटा

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में इंडियन बैंक (Indian Bank) का मुनाफा घट कर 331 करोड़ रुपये रह गया है।

पिछले साल की  समान अवधि में यह 526 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 37% की गिरावट आयी है।
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में बैंक की कुल आय 8% बढ़ कर 3789 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि गत वर्ष की इसी तिमाही में 3505 करोड़ रुपये रही थी। 
बैंक की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है, इसलिए इस खबर का बैंक के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार बंद होने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में बैंक के कारोबार में मजबूती का रुख रहा। 2.36% की बढ़त के  साथ यह 206 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 2 फरवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!