शेयर मंथन में खोजें

डिविस लैब (Divis Lab) के मुनाफे में हल्की बढ़त

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में डिविस लेबोरेटरीज लिमिटेड (Divis Laboratories Ltd) के मुनाफे में 17% की वृद्धि हुई है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 144 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि गत वर्ष की समान अवधि में 123 करोड़ रुपये रहा था।
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल आय 28% बढ़ कर 534 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि गत वर्ष की इसी तिमाही में 417 करोड़ रुपये रही थी। 
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है, इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार बंद होने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के कारोबार में मजबूती का रुख रहा। 1.48% की बढ़त के साथ यह 1,065.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 2 फरवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!