शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) का मुनाफा घट कर 549 करोड़ रुपये

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) का मुनाफा 11% घटा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 549 करोड़ रुपये रहा है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 615 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय मामूली घट कर 6159 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 6247 करोड़ रुपये रही थी। 
कंपनी के नतीजों की यह खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.50% के नुकसान के साथ 1,757.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!