शेयर मंथन में खोजें

डाबर इंडिया (Dabur India) की बिक्री 13% बढ़ी

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में डाबर इंडिया (Dabur India) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 186 करोड़ रुपये हो गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 149 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 25% की वृद्धि हुई है।

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 13% बढ़ कर 1657 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1471 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
इस दौरान कंपनी की बिक्री भी 13% बढ़ कर 1651 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 1462 करोड़ रुपये रही थी। 
कंपनी की यह खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 2.40% की बढ़त के साथ 174.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!