शेयर मंथन में खोजें

आईओबी (IOB) का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) का मुनाफा घट कर 133 करोड़ रुपये हो गया है। 

बीते वर्ष की इसी तिमाही में बैंक को 158 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 16% की गिरावट आयी है।   

इस दौरान बैंक की कुल आय 9% बढ़ कर 6000 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 5515 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 2 बजे यह 2.53% के नुकसान के साथ 48.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!