शेयर मंथन में खोजें

कोलगेट पामोलिव (Colgate Palmolive) का मुनाफा 24% घटा

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में कोलगेट पामोलिव (Colgate Palmolive) का मुनाफा घट कर 110 करोड़ रुपये हो गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 145 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 24% की गिरावट दर्ज हुई है।

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 14% बढ़ कर 901 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 792 करोड़ रुपये रही थी। 
नतीजों की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवारा को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.02% की बढ़त के साथ 1278.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!