शेयर मंथन में खोजें

सिंडीकेट बैंक (Syndicate Bank) का मुनाफा मामूली बढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में सिंडीकेट बैंक (Syndicate Bank) का मुनाफा बढ़ कर 470 करोड़ रुपये हो गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 463 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 2% की वृद्धि हुई है।

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में बैंक की कुल आय 7% बढ़ कर 4850 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 4546 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।  बीएसई में दोपहर 3:10 बजे यह 0.61% की कमजोरी के साथ 73.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!