शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के मुनाफे में शानदार वृद्धि

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) का मुनाफा 106% बढ़ा है। 

इस दौरान बैंक का मुनाफा बढ़ कर 622 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 302 करोड़ रुपये रहा था।

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में बैंक की कुल आय 15% बढ़ कर 2527 करोड़ रुपये रही है। जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 2196 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में जबरदस्त तेजी का रुख रहा। बीएसई में यह 21.26% की मजबूती के साथ 209.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!