शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) का मुनाफा बढ़ा, आय घटी

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) का मुनाफा बढ़ कर 525 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में यह 468 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी का मुनाफा 12% बढ़ा है। 

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 21% घट कर 4876 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 6188 करोड़ रुपये रही थी। 
नतीजों की यह खबर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 3.43% के नुकसान के साथ 1999.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!