शेयर मंथन में खोजें

इंडियन होटल्स (Indian Hotels) का मुनाफा मामूली बढ़ा

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में इंडियन होटल्स (Indian Hotels) का मुनाफा बढ़ कर 66 करोड़ रुपये रहा है। 

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 65 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 2% की वृद्धि हुई है।

इस दौरान कंपनी की कुल आय 3% बढ़ कर 564 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 545 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
इसी समान अवधि में कंपनी की शुद्ध बिक्री भी 3% बढ़ कर 564 करोड़ रुपये रही। जो कि पिछले साल की समान अवधि में 545 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 3:23 बजे यह 3.73% की बढ़त के साथ 59.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!