शेयर मंथन में खोजें

फेडरल बैंक (Federal Bank) को मिली सीसीईए (CCEA) से मंजूरी

फेडरल बैंक (Federal Bank) में विदेशी निवेश के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी गयी। 

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने बैंक में विदेशी शेयरधारिता बढ़ा कर 74% तक करने को मंजूरी दी है। इसके साथ ही बैंक में विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) की सीमा 49% और प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) की सीमा 24% हो गयी है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 75.90 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 1:05 बजे यह 2.17% की बढ़त के साथ 75.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2014)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!