शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री 18% घटी

दिग्गज वाहन कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री में गिरावट दर्ज की गयी है।

मार्च महीने में कंपनी की वैश्विक बिक्री 18% घट कर 95,668 रही है, जिसमें जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) वाहनों की बिक्री भी शामिल है।

बीते साल इसी महीने में कंपनी की वैश्विक बिक्री 1,16,521 रही थी।

मार्च 2013 में कंपनी के यात्री वाहनों की वैश्विक बिक्री 55,722 रही थी, जबकि मार्च 2014 में यह 1% बढ़ कर 56,420 दर्ज हुई है। 

इस दौरान कंपनी के व्यावसायिक वाहनों की वैश्विक बिक्री 35% घट कर 39,248 रही है। जो कि बीते माह 60,799 दर्ज हुई थी। 

लग्जरी ब्रांड जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की बिक्री इस दौरान मामूली बढ़ कर 43,311 रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 42,682 दर्ज हुई थी।  

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर मंगलवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.75% के नुकसान के साथ 423.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!