शेयर मंथन में खोजें

जिंदल स्टील (Jindal Steel) का मुनाफा 47% घटा

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में जिंदल स्टील ऐंड पावर (Jindal Steel & Power) का कंसोलिडेटेड मुनाफा घट कर 402 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 760 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी का मुनाफा 47% घटा है। 

कारोबारी साल 2013-14 तिमाही में कंपनी की कुल आय 10% घट कर 5103 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 5648 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।

कंपनी के नतीजों की यह खबर मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर बुधवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.81% की कमजोरी के साथ 335.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!