शेयर मंथन में खोजें

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को 34 करोड़ रुपये का मुनाफा

कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में केईसी इंटरनेशनल (KEC International) घाटे से मुनाफे में आ गयी है।

इस दौरान कंपनी को 34 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 14 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 1% बढ़ कर 2,176 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 2,150 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

कंपनी के नतीजों की यह खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। बुधवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 4.73% के नुकसान के साथ 75.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!