शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के मुनाफे में मामूली वृद्धि

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 267 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 265 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 1% की वृद्धि हुई है।

इस दौरान कंपन की कुल आय 7% बढ़ कर 1,788 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1,666 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

कंपनी के नतीजों की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.69% के नुकसान के साथ 349.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!