शेयर मंथन में खोजें

लैंको इंडस्ट्रीज (Lanco Industries) के मुनाफे में वृद्धि

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में लैंको इंडस्ट्रीज (Lanco Industries) का मुनाफा 21% बढ़ा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 17 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 14 करोड़ रुपये रहा था।

इस दौरान कंपनी की कुल आय 6% बढ़ कर 248 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 233 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर के कारोबार में कंपनी का शेयर 36 रुपये तक चढ़ गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 12:40 बजे यह 6.88% की बढ़त के साथ 34.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!