शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री घटी

दिग्गज वाहन कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री में गिरावट दर्ज की गयी है।

अप्रैल महीने में कंपनी की वैश्विक बिक्री 8% घट कर 75,026 रही है, जिसमें जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) वाहनों की बिक्री भी शामिल है।

बीते साल इसी महीने में कंपनी की वैश्विक बिक्री 81,241 रही थी।

अप्रैल 2014 में कंपनी के यात्री वाहनों की वैश्विक बिक्री 16% बढ़ कर 47,972 रही थी, जबकि अप्रैल 2013 में 41,272 दर्ज हुई है। 

इस दौरान कंपनी के व्यावसायिक वाहनों की वैश्विक बिक्री 32% घट कर 27,054 रही है। जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 39,969 दर्ज हुई थी। 

लग्जरी ब्रांड जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की बिक्री इस दौरान 39% बढ़ कर 40,137 रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 28,874 दर्ज हुई थी।  

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.70% की कमजोरी के साथ 439.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!