शेयर मंथन में खोजें

बेयर क्रॉपसाइंस (Bayer Cropscience) का मुनाफा बढ़ कर 108 करोड़ रुपये

अप्रैल-जून 2014 तिमाही में बेयर क्रॉपसाइंसेज (Bayer Cropscience) का मुनाफा 23% बढ़ा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 108 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 88 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 

इस दौरान कंपनी की कुल आय 22% बढ़ कर 1,201 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 988 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 2060 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। यह 6.71% की बढ़त के साथ 1924.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!