शेयर मंथन में खोजें

अडानी पावर (Adani Power) का घाटा घटा

अप्रैल-जून 2014 तिमाही में अडानी पावर (Adani Power) को 303 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 1,198 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस तरह कंपनी के घाटे में गिरावट आयी है।

इस दौरान कंपनी की कुल आय 106% बढ़ कर 5,225 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 2,537 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।

इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 106% बढ़ कर 5,219 करोड़ रुपये रही है,, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 2,535 करोड़ रुपये रही थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11:20 बजे यह 1.76% के नुकसान के साथ 55.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!