शेयर मंथन में खोजें

अमारा राजा (Amara Raja) के मुनाफे में हल्की बढ़त

कारोबारी साल 2014-15 की पहली तिमाही में अमारा राजा बैटरीज (Amara Raja Batteries) का मुनाफा बढ़ कर 106 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 98 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 8% की बढ़ोतरी हुई है। 

अप्रैल-जून 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 15% बढ़ कर 1,029 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 894 करोड़ रुपये रही थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:10 बजे यह 2.11% की बढ़त के साथ 527.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!